शेयर बाजार / सेंसेक्स 182 अंक चढ़कर 40651 पर बंद, आरआईएल के शेयर में 2.5% तेजी

मुंबई. शेयर बाजार ने बुधवार को रिकॉर्ड बनाया। सेंसेक्स 181.94 अंक की बढ़त के साथ 40,651.64 पर बंद हुआ। इंट्रा-डे में 40,816.38 का रिकॉर्ड स्तर छुआ। निफ्टी की क्लोजिंग 59 प्वाइंट ऊपर 11,999.10 पर हुई। कारोबार के दौरान 12,038.60 तक पहुंचा था। सेंसेक्स के प्रमुख शेयरों में तेजी आने से बाजार को फायदा हुआ। रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 2.5% बढ़त में रहा। कारोबार के दौरान 4% चढ़ा था।


सेंसेक्स के 30 में से 17 और निफ्टी के 50 में से 28 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। एनएसई पर 11 में से 8 सेक्टर इंडेक्स फायदे में रहे। फार्मा इंडेक्स में सबसे ज्यादा 3.26% तेजी आई। दूसरी ओर रिएलिटी इंडेक्स सबसे ज्यादा 1.47% नुकसान में रहा।


निफ्टी के टॉप-5 गेनर





























शेयरबढ़त
जी एंटरटेनमेंट    8.12%
सन फार्मा5.31%
इंडसइंड बैंक4.91%
बीपीसीएल4.83%
डॉ. रेड्डी3.10%

निफ्टी के टॉप-5 लूजर





























शेयरगिरावट
इन्फ्राटेल3.17%
आईओसी1.50%
कोटक बैंक1.39%
आयशर मोटर्स1.21%
टाटा स्टील0.88%