Haryana Election Result 2019: जानिए, हरियाणा में पांच महीने में भाजपा के वोटों में क्‍यों आई 22 फीसदी की गिरावट

चंडीगढ़, जेएनएन। Haryana Election Result 2019: हरियाणा में अप्रैल के महीने में हुए लोकसभा चुनावों में भाजपा को 58.02 फीसदी वोट मिले थे और लोकसभा की सभी 10 सीटें जीती थीं। पांच महीने बाद अक्‍टूबर में हुए विधानसभा चुनावों में लगभग 22 फीसदी की गिरावट आई है। भाजपा को हरियाणा को 36.44 फीसदी वोट मिले हैं। लोकसभा चुनावों में भाजपा को 79 सीटों पर भाजपा को बढ़त थी। अब पांच महीने वह बढ़त घटकर 40 सीटों पर आ गई है। इससे सीधे-सीधे भाजपा को 39 सीटों का घाटा हुआ है। उसकी तुलना में कांग्रेस को 2019 के लोकसभा चुनावों में 10 सीटों पर बढ़त थी। अब कांग्रेस 31 सीटों पर जीत रही है। इस तरह कांग्रेस को 21 सीटों का फायदा हुआ। हालांकि वोट प्रतिशत में कांग्रेस को बहुत ज्‍यादा फायदा नहीं हुआ।


कांग्रेस को लोकसभा चुनावों में 28.42 फीसदी वोट मिले। वहीं अब विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को 28. 13 वोट मिले हैं। यानि कांग्रेस को अपने वोटों को बरकरार रखा है। यह विधानसभा चुनाव भाजपा के नुकसानदेह रहा। वहीं कांग्रेस के लिए फायदेमंद रहा।


 


हालांकि 2014 की तुलना में विधानसभा चुनाव में भाजपा को तीन फीसदी ज्‍यादा वोट मिले हैं। 2014 में भाजपा को 33.2 फीसदी वोट मिले थे, जबकि 2019 में भाजपा को  36.44 फीसदी वोट मिले हैं। 2014 में भाजपा की सीटें 47 थीं, वहीं 2019 में उसकी सीटें 40 हो गईं। 2014 की तुलना में कांग्रेस को 8 फीसदी वोट का फायदा हुआ। 2014 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 20.6 फीसदी वोट मिले, वहीं अब पार्टी को 2019 में 28.42 फीसदी वोट मिले हैं। 2014 में कांग्रेस को 15 सीटें मिलीं, वहीं अब 2019 में 31 हो गईंं यानी दोगुनी से ज्‍यादा।